पश्यैतां पाण्डुपुत्राणा / pasyetam pandu putranam
पश्यैतां पाण्डुपुत्राणा माचार्य महतीं चमूम्।
व्यूढां द्रुपदपुत्रेण तव शिष्येण धीमता॥१-३॥
-: हिंदी भावार्थ :-
हे आचार्य! आपके बुद्धिमान् शिष्य द्रुपदपुत्र धृष्टद्युम्न द्वारा व्यूहाकार खड़ी की हुई पाण्डुपुत्रों की इस बड़ी भारी सेना को देखिए॥३॥