श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की भागवत कथा
नमस्कार मित्रों आप सभी का स्वागत है,, भागवत कथानक साइट पर आज हम अपने इस आर्टिकल पर भागवत कथा के सुमधुर प्रवक्ता श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के संपूर्ण भागवत कथा सुनेंगे वीडियो के माध्यम से।
Shrimad Bhagwat Katha || Day -1
Shrimad Bhagwat Katha || Day -2
Shrimad Bhagwat Katha || Day -3
Shrimad Bhagwat Katha || Day -4
Shrimad Bhagwat Katha || Day -5
Shrimad Bhagwat Katha || Day -6
Shrimad Bhagwat Katha || Day -7
Shrimad Bhagwat Katha || Day -8
देवकीनंदन जी महाराज एक सरल सीधे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं जो हमेसा मुस्कुराते रहते हैं ,यह अपने भागवत कथा में सामाजिक व्यक्तित्व को भलीभांति रूप से दर्शाते हैं जिसके कारण से यह भागवत प्रवक्ताओं में सबसे लोकप्रिय हैं।
इनकी शब्द शैली बहुत ही सुंदर सहज होती है जो एक साधारण से साधारण व्यक्ति के हृदय में प्रवेश कर जाती है, भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली श्री धाम वृंदावन पर इनका निवास स्थान है। यही उनका आश्रम है छटीकरा मार्ग पर स्थिति विश्व शांति सेवा मिशन और भव्य प्रियाकांत जू का मंदिर में लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने जाते रहते हैं।
श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज अपने भक्तों को भागवत कथा से ही नहीं अपितु कीर्तन भजन से भी भाव विभोर कर देते हैं मुग्ध कर देते हैं, रसिक लोग इनके भजनों को बहुत पसंद करते हैं।
आज के परिवेश में समाज में अनेकों प्रकार के असंतुलन दिखाई दे रहे हैं, श्री देवकीनंदन ठाकुर जी का यह प्रयास बहुत ही सार्थक रहा सामाजिक स्थिति को सही करने में , वह अपने भागवत कथा में समाज के अति महत्वपूर्ण दायित्वों को समझाया लोगों को ,इसका यही कारण है की देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज सबसे लोकप्रिय बने रहते हैं अपने भागवत भक्तों के नजरों में।
एक बात और बता दे देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज गौ सेवा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं और उनका प्रयास यह अनवरत चल रहा है, लगातार वह दो गौ माता की सेवा में तत्पर है।
ठाकुर जी महाराज का ब्राह्मणों के प्रति बहुत सम्मान रहता है, वह ब्राह्मण सेवा को भी महत्व देते हैं और भगवान के भक्त जन संत जन भी उनके ऊपर प्रसन्न रहते हैं उनकी सेवा देखकर।
श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज घर घर में जो अशांति घर कर बैठी है जगत भर के लोग जो परेशानियों से जूझ रहे हैं ,देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज विश्व शांति का संकल्प लेकर लगातार बढ़ रहे हैं उनका यह संकल्प निस्वार्थ है वह जरूर सफल होगा।