दुनियां चले ना श्रीराम
दुनियां चले ना श्रीराम के बिना भजन लिरिक्स
duniya chale na shri ram ke bina bhajan lyrics
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भजन संग्रह की लिस्ट [सूची] देखें-
दुनियां चले ना श्रीराम के बिना
राम जी चले ना हनुमान के बिना
जव से रामायण पढ़ ली है एक बात मैने समझ ली है
रावण मरे न श्री राम के बिना, लंका जले ना हनुमान के बिना।
दुनिया...
लक्ष्मण का वचना मुश्किल था, कौन बूटी लाने के काविल था
लक्ष्मण बचे ना श्रीराम के बिना, बूटी मिले ना हनुमान के बिना।
दुनिया...
सीता हरण की कहानी सुनो, वनवारी मेरी जुवानी सुनो
वापस मिले ना श्रीराम के बिना, पता चले ना हनुमान के बिना।
दुनिया...
बैठे सिघांसन पर श्रीराम जी चरणौ में बैठे है हनुमान जी
मुक्ति मिले ना श्रीराम के बिना , भक्ति मिले ना हनुमान के बिना।
दुनिया...
दुनियां चले ना श्रीराम के बिना भजन लिरिक्स
duniya chale na shri ram ke bina bhajan lyrics