भज मन राम चरण सुख
भज मन राम चरण सुख दायी भजन लिरिक्स
bhaj man ram charan sukhdayi bhajan lyrics
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भजन संग्रह की लिस्ट [सूची] देखें-
भज मन राम चरण सुख दायी
जिन चरणन से निकसी सुरसरी शंकर जटा समायी
जटा शंकरी नाम पर्यो हैं त्रभुवन तारन आयी।
भज...
जिन चरणन की चरण पादुका भरत रह्यो लव लायी
सोई चरण केवट धोये लीन्हें तव हरी नाव चढ़ाई।
भज...
सोई चरण संतन जन सेवत सदा रहत सुखदाई
सोई चरण गौतम ऋषि नारी परसि परम पद पाई।
भज...
दण्डक वन प्रभु पावन कीन्हो ऋषियन त्रास मिटाई
सोई प्रभु त्रलोक के स्वामी, कनक मृग संग धाई।
भज...
कपि सुग्रीव बन्धु भय व्याकुल तिन लय छत्र कराई
रिपु को अनुज, विभीषण निसचर परसत लंका पाई।
भज...
शिव सनाकदिक और ब्रह्मादिक शेष सहस मुख गाई
तुलसी दास मारूत सुत की प्रभु निज मुख करत बडाई।
भज..
भज मन राम चरण सुख दायी भजन लिरिक्स
bhaj man ram charan sukhdayi bhajan lyrics