भागवत किसे कहते हैं / bhagwat kise kahate hain
भगवतः इदं स्वरूपम् भागवतम् | जो भगवान का स्वरूप है उसे भागवत कहते हैं | तेनतेनेयम् वाड़मयी मूर्तिः प्रत्यक्षः कृष्ण एवहि|यह श्रीमद् भागवत भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्यक्ष शब्द मई मूर्ति है | भगवत: प्रोक्तं भागवतम्|भगवान ने जिसका उपदेश किया है उसे भागवत कहते हैं |
भागवतः चरितम् यस्मिन् तद् भागवतम्| जिसमें भगवान के परम पवित्र चरित्र का वर्णन किया है उसे भागवत कहते हैं | भगवत्याः श्री राधायाः गुप्त चरितम् यस्मिन तद् भागवतम्|जिसमें श्री राधा रानी के गुप्त चरित्र का वर्णन किया गया है उसे भागवत कहते हैं | भगवतोःश्री राधा कृष्णयोःइदम् स्वरूपम् भागवतम्| जिसमें श्री राधा कृष्ण के पावन चरित्र का वर्णन किया गया है जो राधा कृष्ण के युगल स्वरूप है उसे भागवत कहते हैं |
भक्ति ज्ञान विरागाणाम् तत्त्वं यस्मिन तद् भागवतम्| जिसमें भक्ति ज्ञान वैराग्य के तत्व का वर्णन किया गया है उसे भागवत कहते हैं|
व=वदन्ति त्रिषु लोकेष
जिससे समस्त देवता प्रकाशित होते हैं जिस का गान नारदादि ऋषि तीनों लोकों में करते हैं और जो भवसागर से तारने वाली है उसे भागवत कहते हैं |
भागवत में भ अक्षर कीर्ति प्रदान करने वाला है गा अक्षर ज्ञान देने वाला है व अक्षर वैराग्य देने वाला है और त संसार सागर से तारने वाला है |
यहां सूक्ष्म सृष्टि स्थूल सृष्टि सूर्य चंद्र आदि के वंश का वर्णन मन्वंतर में होने वाले राजा तथा भगवान के भक्तों के वंश का वर्णन किया गया है ऐसे 5 लक्षणों से युक्त ग्रंथ को पुराण कहते हैं परंतु इस श्रीमद्भागवत में 10 लक्षण इसलिए यह महापुराण है श्रीमद्भागवत के प्रारंभ में महात्म का वर्णन किया गया है
भागवत किसे कहते हैं / bhagwat kise kahate hain
- आप के लिए यह विभिन्न सामग्री उपलब्ध है-
भागवत कथा , राम कथा , गीता , पूजन संग्रह , कहानी संग्रह , दृष्टान्त संग्रह , स्तोत्र संग्रह , भजन संग्रह , धार्मिक प्रवचन , चालीसा संग्रह , kathahindi.com