गोविन्द-दामोदर स्तोत्र- गोविन्द मेरी यह प्रार्थना है govinda meri yah prathna hai lyrics
गोविन्द-दामोदर स्तोत्र
गोविन्द मेरी यह प्रार्थना है भूलूँ न मैं नाम कभी तुम्हारा ।
निष्काम होके यह दिन-रात गाऊँ, गोविन्द दामोदर माधवेति ।
गोविन्द दामोदर माधवेति-हे कृष्ण हे यादव हे सखेति।। १
माता यशोदा हरि को जगावे, जागो उठो मोहन नैन खोलो।
द्वारे खड़े गोप बुला रहे हैं, गोविन्द दामोदर माधवेति ।
गोविन्द दामोदर माधवेति-हे कृष्ण हे यादव हे सखेति।। २
नारी धराधाम सुबन्धु प्यारे, सन्मित्र सद्बान्धव द्रव्य सारे।
कोई न साथी, हरि को पुकारो, गोविद दामोदर माधवेति ।
गोविन्द दामोदर माधवेति- हे कृष्ण हे यादव हे सखेति।। ३
नाता भला क्या जग से हमारा, आये यहाँ क्यों, कर क्या रहे हैं।
सोचो विचारो हरि को पुकारो, गोविन्द दामोदर माधवेति ।
गोविन्द दामोदर माधवेति-हे कृष्ण हे यादव हे सखेति।। ४
प्यारे जरा तो मन में विचारो, क्या साथ लाये और ले चलोगे।
जावे सदा संग यही पुकारो, गोविन्द दामोदर माधवेति।
गोविन्द दामोदर माधवेति-हे कृष्ण हे यादव हे सखेति।। ५
देहान्त काले तुम सामने हो, बंशी बजाते मनको लुभाते।
गाता यही मैं तन नाथ त्यागूं गोविन्द दामोदर माधवेति।
गोविन्द दामोदर माधवेति-हे कृष्ण हे यादव हे सखेति।। ६
सच्चे सखा हैं हरि ही हमारे, माता-पिता ‘शील' सुबन्धु प्यारे।
भूलो न भाई दिन-रात गाओ, गोविन्द दामोदर माधवेति ।
गोविन्द दामोदर माधवेति- हे कृष्ण हे यादव हे सखेति।। ७