दृष्टान्त महासागर -चार प्रश्न और उत्तर

 दृष्टान्त महासागर 

dharmik drishtant दृष्टान्त महासागर
  • चार प्रश्न और उत्तर


एक बार एक राजा ने अपने मंत्री से चार प्रश्नों के उत्तर माँगे। प्रश्ने इस प्रकार थे-

1. ऐसा व्यक्ति जिसे यहाँ तो सुख है पर वहाँ नहीं है।

2. ऐसा व्यक्ति जिसे यहाँ तो सुख नहीं है पर वहाँ है।

3. ऐसा व्यक्ति जिसे यहाँ भी सुख नहीं है और वहाँ भी नहीं है।

4. ऐसा व्यक्ति जिसे यहाँ भी सुख है और वहाँ भी है।


प्रश्न सुनकर मंत्री ने चौबीस घंटे का समय माँगा और रातभर की सवारी के लिए सारथी समेत रथ देने की प्रार्थना की। राजा ने प्रार्थना स्वीकार करते हुए सारथी को आज्ञा दी-“रथ तैयार करके इन्हें रातभर घुमा लाओ।"


मंत्री रथ पर सवार होकर निकल पड़ा और अगले दिन नियत समय पर रथ दरबार में पहुँच गया। वह रथ में चार व्यक्तियों को बिठाकर लाया था। उनको क्रमश: राजा के समक्ष प्रस्तुत किया।


उन चारों में एक वेश्या थी। उसे खड़ी हो जाने का संकेत करके मंत्री ने कहा- “राजन्! यह एक वेश्या है। यह यहाँ तो व्यभिचार द्वारा धन कमाकर सुख भोग रही है पर परलोक में इसे स्वर्ग का सुख नहीं मिलेगा।"

 दृष्टान्त महासागर 

इसके बाद एक नंगे साधु की ओर संकेत करके कहा-“यह एक अति दीन साधु है। यहाँ इसे कोई सुख नहीं है, अभाव का जीवन जी रहा है पर हर समय परमेश्वर का नाम रटता रहता है। इसलिए इसके लिए परलोक में वह सुख सुरक्षित है।"


तीसरा व्यक्ति एक चोर था। उसकी ओर संकेत करते हुए मंत्री बोला-“राजन्! वह चोर है पर चोरी का माल रोज नहीं मिलता।


समाज भी इसे घृणा की दृष्टि से देखता है अतः न तो यह यहाँ सुखी है और न बरा काम करने के कारण परलोक में इसे कोई सुख प्राप्त होगा।"


चौथे व्यक्ति की ओर संकेत करते हुए मंत्री ने कहा-“महाराज! यह एक सम्पन्न सेठ है। जरूरतमंदों की मदद करता है, पूजा-पाठ में मन लगाता है और दान-पुण्य करता रहता है।

 dharmik drishtant / दृष्टान्त महासागर

अतः इसे यहाँ भी सुख प्राप्त है और परलोक में भी अपने अच्छे कामों के कारण स्वर्ग का सुख भोगने की व्यवस्था कर ली है।"


राजा ने मंत्री से अपने चारों प्रश्नों के उत्तर ध्यानपूर्व से वह सन्तुष्ट हो गया और मन्त्री की बुद्धि की प्रशंसा करते हुए उसका सम्मान भी किया।

 दृष्टान्त महासागर के सभी दृष्टांतो की लिस्ट देखें नीचे दिये लिंक पर क्लिक  करके। -clickdrishtant mahasagar list

 दृष्टान्त महासागर 

0/Post a Comment/Comments

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं ? आपकी टिप्पणियों से हमें प्रोत्साहन मिलता है |

Stay Conneted

आप सभी सज्जनों का स्वागत है देश की चर्चित धार्मिक वेबसाइट भागवत कथानक पर | सभी लेख की जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन🔔बेल को दबाकर सब्सक्राइब जरूर कर लें | हमारे यूट्यूब चैनल से भी हमसे जुड़े |

( श्री राम देशिक प्रशिक्षण केंद्र )

भागवत कथा सीखने के लिए अभी आवेदन करें-


Hot Widget

आप हमसे facebook  instagram youtube telegram twitter पर भी जुड़ सकते हैं। 

                        

( श्री राम देशिक प्रशिक्षण केंद्र )

भागवत कथा सीखने के लिए अभी आवेदन करें-