शिक्षा पर कहानी इन हिंदी (मत करो अभिमान)

 शिक्षा पर कहानी इन हिंदी

शिक्षा पर कहानी इन हिंदी (मत करो अभिमान)

(मत करो अभिमान)

लाहौर नगर का नाम सब जानते हैं। भारत-विभाजन के बाद यह नगर पाकिस्तान का नगर बन गया है। इसी नगर में एक करोड़पति सेठ रहा करते थे।


सेठ का नाम था-दुलीचन्द। दुलीचन्द जितने बड़े सेठ थे, उतना ही उन्हें अपनी सम्पत्ति का घमण्ड था। अपनी सम्पत्ति और सम्पन्नता का दिखावा करने का कोई-न-कोई उपाय करते रहते थे।


यह प्रदर्शित करने के लिए कि मैं बीस करोड़ की सम्पत्ति का स्वामी हूँ, उन्होंने अपने निवास के ऊपर बीस झण्डे लगा रखे थे।


एक बार लाहौर में गुरु नानकदेव पधारे। वह शहर की एक सराय में ठहरे हुए थे। सेठ दुलीचन्द को उनके आगमन का पता चला तो वह भी उनसे मिलने के लिए उस सराय में पहुँचे।

 शिक्षा पर कहानी इन हिंदी


पहुँचकर गुरु नानकजी के चरणों में शीश झुकाया। इसके बाद सिक्कों की एक पोटली उन्हें भेंट करते हुए बोले-“यह भेंट स्वीकार करें और बताएँ कि मैं आपकी और क्या सेवा करूँ!"


उसके हाव-भाव से नानकजी ने समझ लिया कि इसे अपने धन का बड़ा अहंकार है। उन्होंने सेठ को एक सुई दी। सुई देकर कहा-“यह सुई अगले जन्म में वापस कर देना।"


सेठ हुलीचन्द ने इसे गुरु-प्रसाद मानकर ग्रहण कर लिया और अपने घर लौट आये। सुई को अपने पूजाघर के एक कोने में रख दिया।


तब अचानक उन्हें ध्यान आया कि गुरु नानकजी ने इस सुई को अगले जन्म में वापस करने को कहा है। फिर वह सोचने लगा-लेकिन क्या यह सम्भव हो सकेगा?

 शिक्षा पर कहानी इन हिंदी


नहीं, मरते समय यह साथ नहीं जा सकती। नहीं जा सकती तो फिर वापस हो ही कैसे सकती है! यही सोच-विचार करते हुए वह पुनः सराय में गुरुजी के पास जा पहुंचे।


उन्होंने नानक देव जी से कहा-“अभी थोड़ी देर पहले आपने यह सुई मुझे देते हुए कहा था कि अगले जन्म में वापस कर देना। पर यह कैसे सम्भव है? मरते वक्त तो सभी खाली हाथ जाते हैं। फिर यह सुई कैसे जा सकती है!"


 गुरुदेव ने मुस्कराहट के साथ कहा-“हुलीचन्द! मरते समय जब तू एक पाई को अपने साथ नहीं ले जा सकता तब इतनी सारी सम्पत्ति को अपने साथ कैसे ले जायेगा!"


यह सुनते ही दुलीदचन्द के हृदय की आँखें खुल गईं। सम्पत्ति और चिन्तन का बोध उनके हृदय से दूर हो गया और हल्के स्वच्छ मन से घर लौटे। घर आकर अपनी पूरी सम्पत्ति निर्धन और जरूरतमंदों में बाँट दी और नानकदेव जी के शिष्य बन गये।

  दृष्टान्त महासागर के सभी दृष्टांतो की लिस्ट देखें नीचे दिये लिंक पर क्लिक  करके। -clickdrishtant mahasagar list

शिक्षा पर कहानी इन हिंदी (मत करो अभिमान)

 शिक्षा पर कहानी इन हिंदी


0/Post a Comment/Comments

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं ? आपकी टिप्पणियों से हमें प्रोत्साहन मिलता है |

Stay Conneted

आप सभी सज्जनों का स्वागत है देश की चर्चित धार्मिक वेबसाइट भागवत कथानक पर | सभी लेख की जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन🔔बेल को दबाकर सब्सक्राइब जरूर कर लें | हमारे यूट्यूब चैनल से भी हमसे जुड़े |

( श्री राम देशिक प्रशिक्षण केंद्र )

भागवत कथा सीखने के लिए अभी आवेदन करें-


Hot Widget

आप हमसे facebook  instagram youtube telegram twitter पर भी जुड़ सकते हैं। 

                        

( श्री राम देशिक प्रशिक्षण केंद्र )

भागवत कथा सीखने के लिए अभी आवेदन करें-