हमारी गली आना ओ नन्दलाला hamari gali aana o nandlala lyrics
हमारी गली आना ओ नन्दलाला,ओ नन्दलाला बिरज के ग्वाला।
बाट निहारूँ मैं तेरी मोहन, आकर दरस दिखाना ॥....
माखन मिसरी धरयो है मैंने, आकर भोग लगाना ॥....
चुन चुन कलियाँ मैं हार बनाऊँ, हृदय बीच सजाना ॥....
नैना तरसें तेरे दरश को, आकर दरश दिखना॥....
जमुना पुलिन पे रास रचायो, बंशी मधुर बजाना ॥....
www.bhagwatkathanak.in // www.kathahindi.com