राम रमईया गायेजा राम से ram ramayiya gayeja lyrics
राम रमईया गायेजा राम से लगन लगाये जा
राम ही तारे राम उबारे राम नाम दोहराये जा। राम....
सुबह यहाँ तो शाम वहाँ है, राम बिना आराम कहाँ है
राम रमईया गाये जा जीवन के सुख पाये जा॥
भूला जब मैं भूल भूलईया, बीच भंवर में अटकी नैया
राम रमईया गाये जा जीवन सफल बनाये जा॥
राम नाम बिन जागा सोया, अंधियारे में जीवन खोया
राम रमईया गाये जा मन के दीप जलाये जा।
राम ही तारे राम उबारे राम नाम दुहराये जा॥
राम ही तारे राम उबारे राम नाम दुहराये जा। राम....
www.bhagwatkathanak.in // www.kathahindi.com