श्याम नहीं आये घनश्याम नहीं आये shyam nahi aaye lyrics
श्याम नहीं आये घनश्याम नहीं आये।बैठी रहूँ यमुना पे आस लगाये॥
तेरे दरस बिन दु:खी मैं संवरिया।
कब आओगे श्याम मेरी नगरिया ॥
कोई तो आके तेरी खबर सुनाये रे।
बैठी रहूँ यमुना पै....
बैठी रहूँ यमुना पै....
कैसे मैं जाऊँ घर सूझे न डगरिया।
कौन धरेगा मेरे सिर पे गगरिया ।
उठे न गगरिया मन अति घबराये रे।
बैठी रहूँ यमुना पै...
बैठी रहूँ यमुना पै...
मन में बसी है तेरी सांवरी सुरतिया।
कैसे बीतेगी मेरी सारी उमरिया॥
बारी उमरिया मन अति घबराये रे।
बैठी रहूँ यमुना पै.......
बैठी रहूँ यमुना पै.......
काँधे पे सोहे तेरी कारी कमरिया।
मन मेरा मोहे तेरी प्यारी बँसुरिया ।।
सागर प्रभु आया तेरा गुण गाये रे।
बैठी रहूँ यमुना पै........
बैठी रहूँ यमुना पै........
www.bhagwatkathanak.in // www.kathahindi.com