राधे-राधे बोलो चले आयेंगे बिहारी radhe radhe bolo chale aayege bihari
राधे-राधे बोलो चले आयेंगे बिहारी।
आवेंगे बिहारी, चले आवेंगे गिरधारी।।
राधे रानी चन्दा, चकोर है बिहारी।
राधे रानी गंगा, तो धार हैं बिहारी।।
राधे रानी चम्पा सुवास है बिहारी।
राधे रानी मिश्री तो स्वाद हैं बिहारी।।
राधे रानी सागर, तरंग है बिहारी।
राधे रानी तन है तो प्राण है बिहारी।।
राधे रानी लाड़िली तो लाड़ले बिहारी।
राधे रानी मोहिनी तो मोहन बिहारी।।
www.bhagwatkathanak.in // www.kathahindi.com