श्रीराधानाम-माधुरी shri radha nam madhuri
श्रीराधानाम-माधुरी
दोहा- श्रीराधा बाधा-हरन, रसिकन जीवन-मूरि।
दोहा- श्रीराधा बाधा-हरन, रसिकन जीवन-मूरि।
जनम जनम वर माँगहुँ, श्रीपदपंकज-धूरि ।।
श्रीकृष्ण शिरोमणि श्रीराधा, जय श्याम सजीवनि श्रीराधा ।।
जय रासविलासिनि श्रीराधा, नित्य कुञ्ज निवासिनि श्रीराधा ।।
वृन्दावन रानी श्रीराधा, मोहन मन मानी श्रीराधा ।।
व्रजचन्द्र चकोरी श्रीराधा, वृषभानु किशोरी श्रीराधा ।।
जय नित्यविहारिणी श्रीराधा, व्रजसुख विस्तारिणी श्रीराधा ।।
रसिकन की स्वामिनि श्रीराधा, करूणानिधि नामिनि श्रीराधा।।
अनुराग सुवेली श्रीराधा, सौभाग्य नवेली श्रीराधा ।।
आनन्द रसायनि श्रीराधा, प्रीतम सुखदायनि श्रीराधा।।
त्रिभुवन ठकुरायनि श्रीराधा, गोविन्द गोसायनि श्रीराधा।।
कमनीय कुमारी श्रीराधा, हरिबल्लभ प्यारी श्रीराधा।।
मंगल की मूरति श्रीराधा, ब्रजजन सुख पूरति श्रीराधा।।
जय नख चन्द्रावलि श्रीराधा, प्रीतम प्रेमावलि श्रीराधा ।।
गोपाल-उपासिनि श्रीराधा, वृन्दावन वासिनि श्रीराधा।।
ललितादिक प्यारी श्रीराधा, अति रूप उजारी श्रीराधा।।
नट-नागर-भामा श्रीराधा, परिपूरण-कामा श्रीराधा ।।
रामा अभिरामा श्रीराधा, श्यामा सुखधामा श्रीराधा ।।
व्रज-जीवन जीवनि श्रीराधा, निरवधि रस पीवनि श्रीराधा।।
गोपी चूड़ामणि श्रीराधा, सुषमा-महिमा मनि श्रीराधा ।।
चैतन्य सुरंगनि श्रीराधा, गौरांग सुअंगनि श्रीराधा।।
श्रीरूप सनातन श्रीराधा, "हरिराम'' आनन्दघन श्रीराधा।।
दोहा- राधानाम की माधुरी, रटै प्रात धौं शाम।
"श्यामदास" श्यामा-चरण, शरण लहत ब्रजधाम।।