सुन बरसाने वारी गुलाम तेरो बनवारी sun barsane wali lyrics
सुन बरसाने वारी गुलाम तेरो बनवारी।।
तेरी पायलिया पे बाजे मुरलिया
तेरी पायलिया पे बाजे मुरलिया
छम-छम नाचे गिरधारी।। गुलाम तेरो....
चन्दा से आनन पे बड़ी-बड़ी अँखियां
चन्दा से आनन पे बड़ी-बड़ी अँखियां
लट लटकें घुघराली।। गुलाम तेरो......
बड़े-बड़े नैंनो पे झीनो झीनो कजरा।
घायल कुंज बिहारी।। गुलाम तेरो......
बड़े-बड़े देव द्वार पे ठाड़े।
बड़े-बड़े देव द्वार पे ठाड़े।
वाट तकत हैं बिहारी।। गुलाम तेरो......
बरसाने की खोर साँकरी,
मांगत दान बिहारी।। गुलाम तेरो..
बरसाने की खोर साँकरी,
मांगत दान बिहारी।। गुलाम तेरो..
कदम की डाली पे झूला पड्यौ है,
झोटा देवें बिहारी।। गुलाम तेरो..
www.bhagwatkathanak.in // www.kathahindi.com