जियौ श्याम लाला जियौ श्याम लाला jio shyam lala lyrics
जियौ श्याम लाला जियौ श्याम लाला ।
पीली तेरी पगड़ी, रंग काला ।। जियौ......
मथुरा से आए नन्दलाला ।
गोपियों से पड़ गया अब पाला ।। जियौ...... ।।१।।
मत रो कान्हा ऊँऔं ऊँऔं ।
समझावै सुनन्दा भुवा ।। जियौ..... ।।२।।
खीर, जलेबी, पूड़ी, लड्डू, पूआ ।
जसुमति घर आनन्द हुआ ।। जियौ...... ।।३।।
चरमर - चरमर करै पलना ।
बृजवासी गावें जियौ ललना ।। जियौ...... ।।४।।